Sahara India Refund Start: सहारा इंडिया परिवार के 50000 रूपए वापस मिलना शुरू

पिछले सालों में सहारा इंडिया कंपनी के बहकावे में आकर जिन व्यक्तियों ने अपनी आय के हिस्से को निवेश के तौर पर कंपनी में जमा किया था उन सभी के लिए यह जानकारी होगी कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अब सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा निवेश के इन पैसों के रिफंड का कार्य शुरू कर दिया है।

लंबे विवादों के बाद सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा प्रत्यक्ष रूप जुलाई 2023 में रिफंड के लिए निर्णय लिए जा चुके हैं। कंपनी के द्वारा स्पष्ट तौर से बताया गया है कि निवेशकों का पैसा किस्तों के माध्यम से पूर्ण ब्याज समेत उन तक पहुंचाया जाएगा।

सहारा इंडिया कंपनी ने निवेशकों का रिफंड प्रदान करने के लिए तीन से चार वर्षो तक का समय मांगा है। अर्थात अब सहारा इंडिया कंपनी के लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2023 से लेकर वर्ष 2027 तक सभी निवेशकों के पैसे को वापस किए जाने की प्रक्रिया सक्रिय कर दी गई है।

Sahara India Refund Start

सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा निवेशकों के लिए रिफंड प्रदान करने हेतु उनसे रजिस्ट्रेशन मांगे गए हैं। निवेशकों के लिए रिफंड की हर किस्त प्राप्त करने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा जो कि वह बहुत ही आसानी के साथ सहारा इंडिया कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर ही पूरा कर सकते हैं।

अगर आप भी सहारा इंडिया कंपनी के निवेशक है परंतु आपके लिए रिफंड संबंधी पर्याप्त जानकारी नहीं है तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए सहारा इंडिया कंपनी के रिफंड के बारे में पूरा विवरण बताने वाले हैं जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

इन निवेशकों के लिए मिलेगा रिफंड

सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा जारी किए गए निर्देशो के आधार पर इन निवेशकों के लिए रिफंड प्रदान किया जाएगा।-

  • जिन निवेशकों के आवेदन सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा स्वीकृत किए जाते हैं उनके लिए रिफंड दिया जाएगा।
  • निवेशकों के पास निवेश संबंधी सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य हैं।
  • निवेशकों का बैंक खाता वर्तमान में सक्रिय हो तथा उसमें डीबीटी और केवाईसी होनी चाहिए।
  • उनके खातों में किसी भी प्रकार का होल्ड या स्टॉप ना लगा हो अन्यथा रिफंड राशि रोकी जा सकती है।

सहारा इंडिया कंपनी रिफंड की पहली एवं दूसरी किस्त

जैसा कि हमने बताया है कि सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया को वर्ष 2023 से संचालित किया गया है जिसके चलते अभी तक रजिस्ट्रेशन के आधार पर उन्हें पहले तथा दूसरी किस्त को प्रदान करवाया जा चुका है।

कंपनी के द्वारा निवेशकों के लिए पहली किस्त के तौर पर केवल ₹10000 ही दिए गए थे परंतु दूसरी किस्त में निवेशकों के लिए फंड की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। निवेशकों के लिए दूसरी किस्त के आधार पर ₹20000 से लेकर ₹50000 तक का फंड मिल सका है। दूसरी किस्त के बाद अब कंपनी के द्वारा निवेशकों के लिए तीसरी किस्त भी जल्द ही प्रदान करवाई जाएगी।

सहारा इंडिया रिफंड की विशेषताएं

सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा निवेशकों के लिए दिए जा रहे रिफंड की विशेषताएं निम्न प्रकार से है।-

  • सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा रिफंड किस्तों के माध्यम से क्रमवार निवेशकों तक पहुंचा जा रहा है।
  • यह रिफंड डायरेक्ट उनके खातों में ट्रांसफर किया जाता है ताकि उन तक बिना किसी हस्तक्षेप के राशि पहुंच सके।
  • निवेशकों के लिए रिफंड राशि सालाना 6% के ब्याज दर के आधार पर दी जा रही है।
  • सहारा इंडिया रिफंड की प्रक्रिया गतिशील है जिसके चलते रिफंड किस्तों में किसी भी प्रकार का विलंब नहीं होता है।

सहारा इंडिया रिफंड का उद्देश्य

सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा निवेशकों के लिए उनके पैसों का रिफंड दिए जाने का उद्देश्य केवल यही है कि लोगों के वर्षों पुराने फंसे हुए पैसे उन तक वापस पहुंच सके तथा सहारा इंडिया कंपनी की स्थिति विवादों से निकल पाए। सहारा इंडिया की रिफंड प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका महत्वपूर्ण रूप से है।

सहारा इंडिया रिफंड लिस्ट

ऐसे निवेशक जो सहारा इंडिया कंपनी में अपना रिफंड प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं उन सभी के लिए सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा लिस्ट की सुविधा भी दी जा रही है अर्थात आवेदन के बाद जिन निवेशकों के नाम लिस्ट के माध्यम से संशोधित होते हैं केवल उनके लिए ही रिफंड प्रदान किया जा रहा है। निवेशक इस लिस्ट को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही चेक कर सकते हैं।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

सहारा इंडिया कंपनी में रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की ऑनलाइन विधि निम्न प्रकार से है।-

  • सबसे पहले सहारा इंडिया कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर डिपॉजिट पंजीकरण का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • अब अगली पेज पर पहुंचेंगे जहां से महत्वपूर्ण जानकारी को भरते हुए पंजीकरण कंप्लीट कर लेना होगा।
  • इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म तक पहुंच जाएंगे जिसमें पूरी डिटेल दर्ज करें।
  • फॉर्म भर जाने के बाद निवेशक के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
  • अंतिम चरण में सबमिट बटन की सहायता से अपने रिफंड रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा कर सकते हैं।
  • आवश्यकता अनुसार निवेशकों के लिए इस रजिस्ट्रेशन का प्रिंट भी अपने पास सुरक्षित रख लेना होगा।

Leave a Comment

Join Telegram