वर्तमान समय में लगातार युवाओं के द्वारा रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है क्योंकि अब रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन करने को लेकर अंतिम तारीख बहुत ही नजदीक है ऐसे में ऐसे युवा जिन्होंने अभी तक रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन नहीं किया है वह जल्दी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें ऐसा करने पर रेल कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण मिलेगा और सभी लाभ प्राप्त होंगे।
प्रशिक्षण को लेकर सबसे खास यह है कि प्रशिक्षण को लेकर युवाओं से किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा बल्कि निशुल्क ही सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। और प्रशिक्षण भी अलग-अलग क्षेत्र का प्रदान किया जाएगा जिसकी वजह से सभी युवा अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी भी प्रकार के क्षेत्र का चयन करके उसका प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन के लिए अंतिम तारीख जानने के लिए और संबंधित पूरी जानकारी के लिए ध्यान से इस लेख को पढ़ें।
Rail Kaushal Vikas Yojana Last Date
रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जून 2025 से शुरू हुई है और यह आवेदन की प्रक्रिया 23 जून 2025 को रात 11:59 तक चलेगी यानी कि सभी उम्मीदवारों के पास आवेदन करने को लेकर 23 जून तक का समय है और इससे पहले जो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं वह जरूर आवेदन करें क्योंकि इसके बाद में आवेदन नहीं किया जा सकेगा।
वही जो उम्मीदवार वर्तमान समय में आवेदन कर देंगे और चयनित होंगे उन उम्मीदवारों के लिए जल्द ही प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा और उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने का युवाओं के पास यह एक अच्छा मौका है और सबसे खास यह है कि प्रशिक्षण के दौरान सर्टिफिकेट भी मिलेगा और जो भी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वह पूरी जानकारी के साथ समय पर आवेदन करें।
रेल कौशल विकास योजना के लाभ
- युवाओं में महिला हो या पुरुष सभी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके रेल कौशल विकास योजना का लाभ ले सकते हैं।
- एक बार प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद में आजीवन सर्टिफिकेट को कहीं पर भी उपयोग में लिया जा सकेगा।
- प्रशिक्षण मिलने की वजह से जिस भी क्षेत्र का प्रशिक्षण प्राप्त किया जायेगा उस क्षेत्र का कार्य आसानी से किया जा सकेगा।
- ऑनलाइन ही रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके इस योजना में शामिल हो सकते हैं।
- इस योजना का लाभ लेकर युवा रोजगार को प्राप्त करने के लायक बनेंगे जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
रेल कौशल विकास योजना की जानकारी
रेल कौशल विकास योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का ही एक हिस्सा है। इस योजना की शुरुआत रेल मंत्री अश्विन वैष्णव जी के द्वारा 17 सितंबर 2021 को की गई थी और तभी से इस योजना का लाभ युवाओं तक पहुंचा जा रहा है अनेक युवाओं ने इस योजना का लाभ लिया है और प्रशिक्षण को प्राप्त किया है और अभी भी अनेक वर्षों तक यह योजना चलाई जाएगी क्योंकि अनेक युवाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाना बाकी है।
इस योजना में 18 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया योजना है क्योंकि इस योजना का लाभ लेकर आसानी से मिलने वाले सर्टिफिकेट का उपयोग नौकरी पाने के लिए किया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ कौशल में निखार भी होता है जिसकी वजह से नौकरी मिलने में आसानी रहती है।
रेल कौशल विकास योजना के लिए पात्रता
- आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना के आवेदन के लिए आयु 18 से 35 वर्ष के बीच में ही होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता में कम से कम 10वीं कक्षा जरूर पास की हुई होनी चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड मौजूद होना चाहिए।
रेल कौशल विकास योजना में शामिल कोर्स
- इलेक्ट्रीशियन
- मशीनिस्ट
- वेल्डिंग
- फिटर
- एसी मैकेनिक
- कंप्यूटर बेसिक
- बढ़ई
- राजमिस्त्री
- ट्रेन पटरी बिछाना
- प्लंबिंग, आदि
रेल कौशल विकास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए उम्मीदवार रेल कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब होम पेज पर साइन अप वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और साइन अप की प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद लॉगिन की जानकारी पूछी जायेगी तो ईमेल आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड की जानकारी को दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।
- इतना करके आवेदन फॉर्म को ओपन करके व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भी दर्ज करें और अन्य जानकारी का चयन करें वही कोर्स का चयन करे।
- अब सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और फिर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
- फॉर्म फाइनल सबमिट करते ही आवेदन हो जाएगा।

