PMEGP Loan Yojana 2025: पीएमईजीपी लोन योजना के आवेदन शुरू

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपना खुद का बिजनेस आरंभ करना चाहते हैं और अपने आठवीं कक्षा पास कर ली है तो आप पीएमईएजीपी लोन ले सकते हैं। जानकारी दे दें कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आपको सरकार से अधिकतम 50 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है।

लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि लोन लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है। इस तरह से आप इस बारे में जानकारी प्राप्त करके सरलता पूर्वक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। देखा जाए तो बेरोजगार लोगों के लिए यह एक अच्छा अवसर है स्वरोजगार करने के लिए।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम यानी पीएमईजीपी लोन के लिए आप कैसे आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि यह लोन लेने के लिए जरूरी पात्रता, दस्तावेज व आवेदन प्रक्रिया आदि क्या रखे गए हैं।

PMEGP Loan Yojana 2025

हमारी सरकार के द्वारा पीएमईजीपी लोन योजना को चलाया जा रहा है। यह एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से देश के सभी नागरिक स्वरोजगार के लिए 50 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।

लोन लेने की प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इस तरह से कोई भी व्यक्ति अपनी सुविधा के मुताबिक सरलता पूर्वक ऑनलाइन आवेदन करके अपना कारोबार शुरू करने के लिए लोन प्राप्त कर सकता है।

पीएमईजीपी लोन योजना के तहत ब्याज दर

यदि आपको प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के द्वारा लोन प्राप्त करना है तो ऐसे में आपको ब्याज दर के बारे में भी अवश्य पता होना चाहिए। यहां आपको हम बताते चलें कि यदि आप पीएमईजीपी योजना से लोन लेते हैं तो आपको 8.50 प्रतिशत सालाना से ब्याज जमा करना पड़ता है। लेकिन कुछ मामलों में ब्याज की यह राशि और ज्यादा भी हो सकती है।

पीएमईजीपी लोन योजना की जानकारी

अगर आप पीएमईएजीपी लोन योजना के जरिए से अपना खुद का काम शुरू करने के लिए लोन लेते हैं तो तब आपको कारोबार को आरंभ करने के लिए पर्याप्त कर्ज दिया जाता है। जानकारी के लिए बताते चलें कि योजना के तहत आपको न्यूनतम 9.50 लाख रुपए तक का लोन मिल जाता है।

जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम लोन योजना के तहत अधिकतम 50 लाख रुपए तक का ऋण बिजनेस शुरू करने के लिए मिल सकता है। ऐसे में आपको अपनी जरूरत के मुताबिक स्वरोजगार के लिए इतना पैसा मिल जाता है कि आप अपना कारोबार आसानी से शुरू कर सकते हैं।

पीएमईजीपी लोन योजना के लिए पात्रता

पीएमईजीपी लोन योजना के द्वारा लोन लेने के लिए आपको कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होता है जैसे –

  • जरूरी है कि आवेदन जमा करने वाले व्यक्ति की आयु न्यूनतम 18 साल तक हो।
  • पीएमईएजीपी लोन के लिए केवल भारत के निवासी ही आवेदन दे सकते हैं।
  • आवेदन जमा करने वाले व्यक्ति ने न्यूनतम आठवीं कक्षा पास की हो।
  • केवल वही लोग लोन ले सकते हैं जिनके पास आधार कार्ड होता है।
  • घर के सारे सदस्यों में किसी के पास भी सरकारी नौकरी ना हो और ना ही कोई आयकर जमा करता हो।

पीएमईजीपी लोन योजना के लाभ

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम लोन योजना के तहत आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे –

  • देश के बेरोजगार नागरिक आसानी के साथ लोन लेकर अपना बिजनेस आरंभ कर सकते हैं।
  • यदि आप 10 लाख रुपए तक का लोन योजना के तहत लेते हैं तो तब आपको किसी भी तरह की सिक्योरिटी जमा करने की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सिर्फ 5% से लेकर 10% तक का ही योगदान करना होता है बाकी 90% से लेकर 95% तक की राशि बैंक प्रदान करता है।

पीएमईजीपी लोन योजना की सब्सिडी राशि

पीएमईजीपी लोन योजना के तहत अगर आप कर्ज लेते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अपना कारोबार आरंभ करने का एक बड़ा मौका मिलता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के द्वारा आप 50 लाख रुपए तक का अधिकतम लोन आसानी के साथ हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि प्राप्त की गई लोन की राशि पर आपको 15% से लेकर 35% तक सब्सिडी राशि का भी फायदा मिलता है।

पीएमईजीपी लोन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आपको पीएमईजीपी लोन प्राप्त करना है तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज अनिवार्य तौर पर होने चाहिएं –

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट सारांश
  • आधार कार्ड
  • व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिपोर्ट का विवरण
  • स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग प्रमाण पत्र, ईडीपी या शिक्षा
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर आदि

पीएमईजीपी लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम लोन लेने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना है –

  • सबसे पहले आपको संबंधित योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां अब होम पृष्ठ पर एप्लीकेशन फॉर न्यू यूनिट के नीचे आपको अप्लाई करने वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इतना करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको सारी जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण पूरा करना है।
  • आगे फिर आपको लॉगिन करने के लिए सभी लॉगिन विवरण को दर्ज कर देना है।
  • लॉगिन होते ही आपके सामने पीएमईएजीपी लोन योजना का आवेदन फार्म आएगा।
  • आपको इस आवेदन पत्र में सभी जानकारी को सही प्रकार से दर्ज कर देना है।
  • आगे फिर आपको मांगे गए दस्तावेजों को भी स्कैन करते हुए वेबसाइट पर अपलोड करना है।
  • सबसे अंत में फिर आपको पीएमईएजीपी लोन योजना का फॉर्म जमा कर देना है।

Leave a Comment

Join Telegram