छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना को सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए चलाया जा रहा है। तो आपको हम बता दें कि इस योजना के माध्यम से इन सभी महिलाओं को अब तक 15 किस्तें बिना किसी परेशानी के मिल चुकी हैं।
इस तरह से महिलाएं 15 किस्तों का फायदा लेने के पश्चात अब इस इंतजार में हैं कि इन सबको 16वीं किस्त कौन सी तारीख को मिलेगी। आपको हम बताते चलें कि महिलाओं को 16वीं किस्त का फायदा भी समय पर मिल जाएगा। परंतु अगर आप जानना चाहती हैं कि कब तक छत्तीसगढ़ सरकार अगली किस्त जारी करेगी तो इसके बारे में हम आपको जरूर बताएंगे।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही जानकारी देंगे कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त कब जारी की जा सकती है। इस तरह से हम आपको इस लेख में यह बताएंगे कि किस्त का लाभ लेने के लिए पात्रता और साथ में हम यह भी जानकारी देंगे कि आप अपने भुगतान की स्थिति को कैसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Mahtari Vandana Yojana 16th Installment
छत्तीसगढ़ सरकार सभी जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की तरफ से इस महत्वपूर्ण पहल के तहत महिलाओं को 1000 रूपए की राशि हर महीने दी जाती है।
इस तरह से योजना के अंतर्गत यह धनराशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। तो महिलाएं इस पैसे से अपनी कई प्रकार की जरूरतें आसानी के साथ पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर बन रही हैं। इन सब गरीब वर्ग की महिलाओं को अब किसी भी दूसरे व्यक्ति के सामने वित्तीय तौर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।
महतारी वंदन योजना 16वीं किस्त कब होगी जारी
छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाली सभी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं यही प्रतीक्षा कर रही हैं कि कब 16वीं किस्त सरकार द्वारा जारी की जाएगी। परंतु हम आपको बता दें कि हर महीने सरकार द्वारा निर्धारित समय पर ही योजना के तहत महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाता है।
हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 1 मई 2025 को महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त को महिलाओं को जारी किया है। तो इसलिए अभी महिलाओं को कुछ इंतजार करना पड़ेगा और जून के महीने में पात्रता रखने वाली सभी महिलाओं को किस्त का पैसा मिल जाएगा।
परंतु अगर हम तारीख की बात करें कि कौन सी तारीख तक महतारी वंदन योजना की किस्त महिलाओं को मिल सकती है तो यहां आपको हम बता दें कि 16वीं किस्त का फायदा महिलाओं को 1 जून से लेकर 10 जून तक के बीच में मिलने की संभावना लग रही है।
महतारी वंदन योजना 16वीं किस्त के लिए पात्रता मापदंड
जून के महीने में महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त का लाभ सभी छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रदान किया जाएगा लेकिन इसके लिए इन्हें निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना जरूरी है –
- केवल छत्तीसगढ़ राज्य में रहने वाली महिलाएं ही महतारी वंदन योजना के तहत किस्त का पैसा प्राप्त कर पाएंगी।
- छत्तीसगढ़ राज्य की ऐसी महिलाएं जो विधवा तलाकशुदा निराश्रित अथवा विवाहित हैं वे योजना का लाभ लेने के लिए पात्र मानी गई हैं।
- महिला की उम्र 23 साल से लेकर 60 साल तक होनी जरूरी है।
- छत्तीसगढ़ में रहने वाली गरीब महिला के घर की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए से कम होनी आवश्यक है।
- सिर्फ वही महिलाएं लाभ ले सकती हैं जिनके घर में कोई भी सदस्य आयकर दाता या फिर सरकारी कर्मचारी नहीं है।
महतारी वंदन योजना 16वीं किस्त के लिए आवश्यक दस्तावेज
जो महिलाएं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना का फायदा ले रही हैं तो इन्हें किस्त का फायदा तभी मिलता है जब इनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होते हैं –
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- विधवा अथवा तलाक की स्थिति में इसका प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- मोबाइल नंबर
महतारी वंदन योजना 16वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
छत्तीसगढ़ राज्य की जो महिलाएं महतारी वंदन योजना की 16वीं किस्त की स्थिति को चेक करना चाहतीं हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आप महतारी वंदन योजना की वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां आप होम पेज पर जाकर मेनू अनुभाग पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आगे आप यहां पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के विकल्प को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर दें।
- इतना करते ही एक दूसरा पृष्ठ आएगा जहां पर आप लाभार्थी संख्या, मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा कोड लिख दें।
- फिर आगे आप सबमिट वाले बटन के ऊपर क्लिक कर दें और अब एक दूसरा पेज आपके सामने खुलेगा।
- इस पृष्ठ पर आपको महतारी वंदन योजना की सारी किस्तों के भुगतान से जुड़ी हुई जानकारी मिल जाएगी।


