ऐसे व्यक्ति जो किसान वर्ग से ताल्लुक रखते परंतु उनके पास कृषि यंत्र ना होने के कारण खेती करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उनके लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा बहुत ही अच्छी तथा सहायता पूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका नाम कृषि यंत्र सब्सिडी योजना है।
यह योजना मध्य प्रदेश राज्य में इसी वर्ष सामने आई है जिसके अंतर्गत कम पृष्ठभूमि वाले सामान्य कृषकों के लिए कृषि यंत्र खरीदने हेतु सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है। इस सब्सिडी की मदद से किसान बहुत ही सरलता से मात्र कुछ पैसे लगाकर कृषि में उपयोगी होने वाले उपकरणों को खरीद सकते हैं।
बताते चलें कि कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन करना अनिवार्य होता है। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार के द्वारा आधिकारिक पोर्टल को व्यवस्थित किया गया है जिस पर आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
Krishi Yantra Subsidy Yojana
ऐसे किसान जो कृषि यंत्र खरीदने वाले हैं तथा कृषि की इस संबंधित योजना से सब्सिडी प्राप्त करने की सोच रहे हैं वे सभी इस योजना में 12 मई 2025 से आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में किसानों के लिए लाभ देने हेतु लक्ष्य रखा गया है जिसके अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति अनुसार ही आवेदन प्रक्रिया संचालित होगी।
आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के बारे में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं और साथ में ही इस योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत रूप से बताएंगे जो सभी किसानों के लिए काफी सहायता पूर्ण होगी। निम्न जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए पात्रता
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत किसानों के पास निम्न प्रकार के पात्रता मापदंड होने आवश्यक है :-
- इस योजना के अंतर्गत केवल मध्य प्रदेश के किसानों के लिए ही लाभ दिया जाएगा।
- किसान के नाम पर कृषि करने योग्य भूमि होनी अनिवार्य है।
- उसे कृषि से सालाना 2.5 लाख रुपए तक की आय प्राप्त होती हो।
- किसान का राशन कार्ड बना हो तथा उसकी आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी है।
- उसके लिए पिछले वर्षों में अभी तक किसी भी प्रकार की कृषि संबंधी सब्सिडी मिली हो।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना से कितनी मिलेगी सब्सिडी
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2025 में आवेदन करने वाले ऐसे किसान जिनके मन में यह दुविधा है कि इस योजना के अंतर्गत कृषि यंत्र खरीदने के लिए कितनी सब्सिडी प्रदान की जाएगी उन सभी की जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी नियम अनुसार योजना के अंतर्गत 50% सब्सिडी प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है।
अर्थात उदाहरण तौर पर अगर किसान 10 लाख रुपए तक का कृषि यंत्र खरीदता है तो उसके लिए केवल ₹500000 तक का भुगतान करना होगा इसके अलावा बचा हुआ 50% हिस्सा इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी के रूप में माफ कर दिया जाएगा।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की विशेषताएं
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं :-
- इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी प्राप्त करने हेतू आवेदन प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है।
- यह योजना एक वित्तीय वर्ष में केवल तीन कृषि उपकरणों को खरीदने के लिए सब्सिडी लागू करती है।
- मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा योजना के प्रोसेसिंग में किसी प्रकार का शुल्क लागू नहीं किया गया है।
- कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से ग्रामीण कृषकों के लिए लाभ दिया जाने वाला है।
- सरकारी नियम अनुसार इस योजना के अंतर्गत कृषि संबंधी कोई भी उपकरण सब्सिडी के साथ खरीद सकते हैं।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का मुख्य उद्देश्य केवल है कि ऐसे किसान जो अपनी कृषि की आय से कृषि यंत्र खरीदने में सक्षम नहीं है परंतु बिना कृषि यंत्र के उनके लिए परेशानी हो रही है तो ऐसे में सरकार के द्वारा उनकी सहायता की जा सके और उन्हें कृषि सब्सिडी के साथ खरीदने का मौका मिल सके।
जो किसान कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत सरकारी सहायता के आधार पर कृषि यंत्र खरीद लेते हैं वह अब समय-समय पर अपनी खेती उचित रूप से पूर्ण करके अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे और कृषि क्षेत्र में प्रोत्साहित भी हो सकेंगे।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ कब मिलेगा
जो किसान कृषि यंत्र सब्सिडी योजना में आवेदन करते हैं उनके लिए आवेदन के अधिकतम 7 दिनों के बाद ही लाभ प्रदान करवा दिया जाएगा। बताते चलें कि आवेदन के बाद उनके आवेदनों तथा अभिलेखों के भौतिक सत्यापन किए जाएंगे इसके बाद अनुदान की पात्रता इत्यादि को चेक किया जाएगा। सभी प्रकार की प्रक्रिया स्पष्ट रूप से सही पाए जाने पर ही उनके लिए सब्सिडी का भुगतान किया जाएगा।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की आवेदन प्रक्रिया के चरण कुछ इस प्रकार से हैं :-
- योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद ऑनलाइन आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब अगला ऑनलाइन पेज खुलेगा जहां पर आवश्यक जानकारी प्रदान करनी होगी।
- इसके बाद योजना का फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट से अपलोड करने होंगे।
- सभी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सबमिट कर देना होगा जिसके बाद फार्म का सत्यापन किया जाएगा।
- फॉर्म सत्यापित हो जाने के बाद अनुदान का भुगतान कर दिया जाएगा।



Nimi. Bihar
Pin. 811103