Kanya Sumangala Yojana 2025: कन्या सुमंगला योजना 25000 रुपए के आवेदन शुरू

राज्य सरकार के द्वारा कन्याओं के उज्जवल भविष्य के लिए एक बेहद खास योजना को संचालित किया जा रहा है जिसका नाम है कन्या सुमंगला योजना। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के जरिए से यूपी सरकार 25000 रूपए तक की राशि लड़कियों को देती है।

इस तरह से सरकार इस योजना के माध्यम से चाहती है कि राज्य की बेटियों को वित्तीय तौर पर सशक्त बनाया जाए। तो इस तरह से साल 2019 से ही इस योजना को चलाया जा रहा है और कन्याओं को लाभ दिया जा रहा है। तो अगर आपको भी इस योजना के द्वारा लाभ लेना है तो जरूरी है कि आप अपना आवेदन जमा करें।

आज के इस लेख में हम आपको कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। इस प्रकार से इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कन्या सुमंगला योजना क्या है, योजना का उद्देश्य, फायदे, वित्तीय सहायता राशि, पात्रता शर्तें और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया।

Kanya Sumangala Yojana 2025

उत्तर प्रदेश की सरकार ने मिशन शक्ति के तहत कन्या सुमंगला योजना को आरंभ किया है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश की सरकार राज्य की कन्याओं को 25000 रूपए की सहायता प्रदान करती है। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस योजना को यूपी सरकार ने साल 2019 में आरंभ किया था और तब इस योजना के तहत लड़कियों को 15000 रूपए की राशि का लाभ मिलता था।

परंतु हम आपको बता दें कि पिछले वर्ष यानी साल 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वित्तीय सहायता राशि को बढ़ाकर 25000 रूपए कर दिया है। तो इस वजह से अब यूपी की सभी लड़कियों को इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के तौर पर सरकार द्वारा निश्चित की गई राशि मिलेगी।

यहां आपको हम जानकारी के लिए यह भी बता दें कि जब किसी बेटी का जन्म होता है तो तब यूपी सरकार 5000 रूपए की राशि प्रदान करती है। इस तरह से फिर कन्या के स्कूल में प्रवेश लेने पर और अलग-अलग कक्षा में पास होकर जाने के समय भी धनराशि प्रदान की जाती है।

इस तरह से जब कन्या 12वीं कक्षा पास कर लेती है तो तब इस योजना के तहत 7000 रूपए जारी किए जाते हैं। तो मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की आखिरी किस्त को तभी जारी किया जाता है जब बेटी 12वीं कक्षा को पास कर लेती है। तो सरकार द्वारा जारी किए गए इस पैसे का इस्तेमाल कन्या 18 साल की आयु होने के बाद कर सकती है।

कन्या सुमंगला योजना का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में शुरू की गई मुख्यमंत्री सुमंगला योजना का लक्ष्य है कन्या भ्रूण हत्या को राज्य से पूरी तरह से समाप्त करना। इस प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है कि लड़के और लड़कियों के लिंग अनुपात को सुधारा जाए और बाल विवाह जैसी समस्याओं को भी जड़ से मिटाया जाए।

इस प्रकार से उत्तर प्रदेश की सरकार चाहती है कि राज्य की सभी कन्याओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि बेटियां अपने पैरों पर खड़े हो जाएं और साथ ही समाज की सोच कन्याओं को लेकर बदल सके।

कन्या सुमंगला योजना के फायदे

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत कन्याओं को बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं जैसे –

  • उत्तर प्रदेश सरकार कन्याओं को 6 श्रेणियों में योजना के तहत पैसा प्रदान करती है। ‌
  • यूपी में जन्म लेने वाली कन्याओं को 25000 रूपए की राशि प्रदान की जाती है ताकि इनका स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके।
  • कन्याओं को जन्म से लेकर शिक्षा हासिल करने तक के लिए उत्तर प्रदेश सरकार वित्तीय सहायता देती है।
  • लड़कियों और लड़के के बीच में जो भेदभाव होता है इसमें कमी की जा रही है।
  • बाल विवाह जैसी गलत प्रथाओं को समाप्त किया जा रहा है।
  • राज्य की गरीब परिवारों की कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी मदद की जा रही है।

कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता मानदंड

कन्या सुमंगला योजना का जो भी लाभ लेना चाहते हैं तो इन्हें निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पहले पूरा करना होगा –

  • कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी दे सकते हैं।
  • लड़की के परिवार की कुल कमाई 3 लाख से ज्यादा ना हो।
  • अगर किसी परिवार में दो से अधिक बच्चे हैं तो ऐसी स्थिति में इन्हें लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।
  • पर यदि किसी महिला के दो जुड़वां बेटियों ने जन्म लिया है तो इन दोनों कन्याओं को योजना के द्वारा लाभान्वित किया जाएगा।
  • जिनके घर में पहले से एक बेटी है और फिर महिला के दो जुड़वा बेटियां जन्म लेती हैं तो तीनों कन्याओं को लाभ मिलता है।

कन्या सुमंगला योजना हेतु जरूरी दस्तावेज

अगर आपको कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित सारे दस्तावेज जरूर होने चाहिएं –

  • आधार कार्ड
  • कन्या की मौजूदा समय की फोटो
  • माता-पिता के साथ बेटी की फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • टीकाकरण का कार्ड
  • निवास स्थान प्रमाण पत्र
  • कन्या के स्कूल में दाखिला करवाने का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

कन्या सुमंगला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन निम्नलिखित बताए गए सारे तरीके को अपनाना होगा –

  • सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर होम पेज पर आपको सिटिजन पोर्टल के ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके समक्ष फर्स्ट टाइम यूजर रजिस्टर योरसेल्फ का ऑप्शन आएगा।
  • यहां पर आपको सारे निर्देशों को पढ़ने के बाद सहमत होने वाले विकल्प के ऊपर टिक करके आगे बढ़ना है।
  • अब जो आपके सामने फार्म आएगा इसमें आपको सारी जानकारी को बिल्कुल सही तरीके से लिखना है।
  • फिर आपको नया पासवर्ड बनाने के बाद सेंड ओटीपी का बटन दबाना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको यूजर आईडी प्राप्त हो जाएगी जिससे आपको लॉगिन कर लेना है।
  • आगे आपको फिर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का एप्लीकेशन फॉर्म सही से भरना है।
  • फिर अंत में दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है और सबमिट का बटन दबा देना है।

Leave a Comment

Join Telegram