ग्रेजुएशन को पूरा करने वाले ऐसे उम्मीदवार जो की बैंक में नौकरी करना चाहते हैं उन सभी के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन के द्वारा बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर जिसे कि पिओ भी कहा जाता है इनके 5228 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है और 1 जुलाई 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है यह आवेदन की प्रक्रिया 27 जुलाई 2025 तक चलेगी।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के इंतजार में थे और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वह सभी आज सबसे पहले संपूर्ण जानकारी को हासिल करें और उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया के स्टेप्स फॉलो करके आवेदन की प्रक्रिया जरूर पूरी करें इससे आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन हो जाएगा और फिर समय अनुसार चयन प्रक्रिया से उम्मीदवारों का चयन देश की अलग-अलग बैंकों में किया जाएगा।
IBPS PO Recruitment 2025
आईबीपीएस पीओ भर्ती का नोटिफिकेशन विभिन्न बैंकों में मौजूद रिक्त पदों को लेकर जारी किया गया है जिसमें बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 1000 पद है बैंक ऑफ़ इंडिया में 700 रिक्त पद, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र 1000 पद, केनरा बैंक 1000 पद, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 500 पद, पंजाब नेशनल बैंक 200 पद, इंडियन ओवरसीज बैंक 450 पद, तथा पंजाब एंड सिंध बैंक 358 पद और इन सभी को मिलाकर कुल 5228 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
वर्तमान में इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करवा लेने के बाद 17, 23 और 24 अगस्त को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा जिसके बाद में 12 अक्टूबर 2025 को मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 30 जून 2025 को ही जारी कर दिया गया था जिसके चलते अनेक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और वर्तमान में जो आवेदन करना चाहते हैं वह भी कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम में 20 वर्ष और अधिकतम में 30 वर्ष तय की गई है तो 20 से 30 वर्ष के बीच में ही उम्मीदवार की आयु होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना करने के लिए 1 जुलाई 2025 की तारीख तय की गई है तो इसे ही आधार मानकर आयु की गणना की जाएगी। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को 3 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की आयु में छूट भी मिलेगी। यह छूट अलग-अलग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रहेगी।
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
पीओ पद पर चयनित होने के लिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन सभी ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अलावा अन्य योग्यता में उम्मीदवार भारत का ही नागरिक होना चाहिए। और आयु नियम के अनुसार ही होनी चाहिए।
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आवेदनशुल्क जनरल वर्ग ओबीसी वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से 850 रूपये और एससी एसटी पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों से 175 रूपये का लिया जा रहा है। सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क की राशि का भुगतान ऑनलाइन तरीके से कर देना है।
आईबीपीएस पीओ भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा इसके बाद में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी और फिर उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा और इसके बाद में उम्मीदवारों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी जिसमें जिन भी उम्मीदवारों का नाम शामिल रहेगा वह सभी पीओ के पद पर बैंक में नौकरी कर सकेंगे।
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट खोल लेनी है।
- अब वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट पोर्टल के ऑप्शन तक पहुंचकर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक कर देना है।
- फिर नया पेज खुलेगा जिसमें रजिस्ट्रेशन की जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में प्रत्येक उम्मीदवार को नाम शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य प्रकार की आवश्यक जानकारी दर्ज कर देनी है।
- अब दस्तावेज में आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो सिग्नेचर मार्कशीट आदि सभी को अपलोड करें।
- इतना करके 850 रूपये या 175 रूपये के आवेदन शुल्क का भुगतान भी करें और फॉर्म को सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करते ही उम्मीदवार का आवेदन आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए हो जाएगा।


