ई-श्रम कार्ड योजना केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले गरीब मजदूरों के लिए आरंभ की गई है। यह एक ऐसी महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को सरकार से आर्थिक सहायता मिलती है। यह पैसा सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है ताकि किसी प्रकार की कोई धोखाधड़ी श्रमिक के साथ ना हो सके।
परंतु बहुत बार श्रमिकों को पेमेंट नहीं मिलती या फिर पेमेंट प्राप्त होने में देरी हो जाती है तो ऐसी स्थिति में ई-श्रम कार्ड के भुगतान की स्थिति को चेक करना जरूरी हो जाता है। इस तरह से आपको यह पता चल जाता है कि सरकार ने आपको हर महीने प्रदान की जाने वाली 1000 रूपए की वित्तीय सहायता खाते में भेजी है या नहीं।
लेकिन समस्या यह है कि हर श्रमिक को नहीं पता होता कि ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस कैसे जांचा जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसी ही कोई परेशानी आ रही है तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ना फायदेमंद हो सकता है। इस तरह से आपको हम इस लेख में ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्थिति को चेक करने की आसान सी प्रक्रिया बताएंगे।
E Shram Card Payment Status
ई-श्रम कार्ड योजना को हमारी भारत सरकार के द्वारा देश भर में चलाया जा रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह एक राष्ट्रीय योजना है जिसके माध्यम से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सरकार आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देती है। इस योजना के माध्यम से अब लाखों करोड़ों मजदूर लाभ उठा रहे हैं।
योजना के अंतर्गत श्रमिकों को एक विशेष प्रकार का ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है जिसमें श्रमिक से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होता है। इस तरह से इस कार्ड को प्राप्त करके श्रमिक सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी के साथ ले सकते हैं।
इसके अलावा हम आपको बता दें कि हर महीने 1000 रूपए की वित्तीय सहायता के अलावा बीमा कवर और दूसरी कई योजनाओं से सरकार मजदूर व्यक्तियों को जोड़ती है। तो हमारी सरकार साल 2025 में भी इस योजना को और ज्यादा बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है और यह चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूर योजना से जुड़ें।
ई-श्रम कार्ड योजना के लाभ
निम्नलिखित हमने आपको ई-श्रम कार्ड योजना के तहत प्राप्त होने वाले कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बता रहे हैं ताकि आपको पता चल सके कि इस योजना के माध्यम से क्या-क्या लाभ आपको मिल सकते हैं –
- लाभार्थी श्रमिकों को प्रति महीने एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता मिलती है।
- पात्रता रखने वाले मजदूर को 2 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर भी योजना के तहत मिलता है।
- सरकारी योजनाओं में ई-श्रम कार्ड धारक व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाती है।
- स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
- 60 साल की आयु तक पहुंचने के बाद सरकार से 3000 रूपए की पेंशन हर महीने मिलती है।
- असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक तौर पर सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।
ई-श्रम कार्ड योजना के लिए पात्रता मापदंड
ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत केवल वही श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकते हैं जो निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करने में सफल हो पाते हैं –
- मजदूर व्यक्ति की उम्र 16 साल से लेकर 59 साल तक के बीच में होनी अनिवार्य है।
- व्यक्ति अनिवार्य तौर पर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हो जैसे घरेलू कामगार, रेहड़ी वाले मजदूर आदि।
- ई-श्रम कार्ड आपका तभी बनता है जब आप ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य नहीं होते हैं।
- केवल देश के स्थाई निवासी ही अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
- श्रमिक की आर्थिक स्थिति दयनीय अवस्था में होनी चाहिए।
ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है और आपको हर महीने सरकार से वित्तीय सहायता मिल रही है तो ऐसे में आपको अपने पेमेंट स्टेटस को चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को सही प्रकार से अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आप ई-श्रम कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- अब होम पेज पर आप ई-श्रम पेमेंट स्टेटस चेक करने वाला विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने जो पेज आएगा आप यहां पर अपना आधार नंबर या फिर अपना यूएएन नंबर ठीक प्रकार से लिख दें।
- आगे अपना मोबाइल नंबर सही प्रकार से दर्ज करके ओटीपी को वेरीफाई कर लें।
- सत्यापन के तुरंत बाद ही आपके सामने ई-श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस आ जाएगा।
- यहां अब आप यह चेक कर सकते हैं कि आपको इस महीने की किस्त का भुगतान हुआ है या फिर नहीं।
- अगर आपको पेमेंट नहीं मिल रही है तो ऐसे में आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।