Data Entry Operator Vacancy: डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के तहत ऐसे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आया है जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है। दरअसल डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 3131 खाली पदों पर भर्ती का आयोजन करवाया जाएगा। मौजूदा समय में ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।

इसके पीछे कारण है कि जो केंद्रीय सरकारी नौकरियां होती हैं इनमें बेहतर वेतन मिलता है और भत्ते भी मिलते हैं साथ में यह नौकरियां ज्यादा सुरक्षित भी होती हैं। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से नियमित रूप से विभिन्न प्रकार की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन भी जारी किए जाते हैं। तो इस तरह से अब युवाओं के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए आवेदन देने का मौका आया है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के बारे में सारा विवरण। इस तरह से आपको इस लेख को पढ़ने के बाद यह समझ में आएगा कि इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख, पात्रता शर्तें, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया क्या है।

Data Entry Operator Vacancy

कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से डाटा एंट्री ऑपरेटर की नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आपको यहां हम बताते चलें कि इस भर्ती के माध्यम से 12वीं पास युवाओं को नौकरी करने का अवसर दिया जाएगा। यहां आपको हम यह भी बता दें कि आयोग की तरफ से 3131 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा।

इस तरह से हम आपको बता दें कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से हाल ही में संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा यानी सीएचएसएल के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह विज्ञापन आयोग ने 23 जून वाले दिन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया है।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में, कार्यालयों में, विभागों में लोअर डिविजनल क्लर्क, पोस्टल असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सोर्टिंग अस्सिटेंट जैसे विभिन्न पदों के लिए और अन्य ग्रुप सी पदों हेतु उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए जो उम्मीदवार अपना आवेदन देना चाहते हैं तो हम इन्हें बता दें कि 23 जून से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इस तरह से इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई तय की गई है।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि टियर-1 परीक्षा को आयोग की तरफ से 8 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक लिया जाएगा। तो हम आप सभी पात्रता रखने वाले उम्मीदवारों को यही कहेंगे कि आप निर्धारित किए गए समय के अंदर-अंदर ही अपने आवेदन को पूरी तरह से भरकर जमा कर दें।

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती हेतु शिक्षा योग्यता

जो अभ्यर्थी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो ऐसे में इसके लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से है –

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं कक्षा पास कर ली हो।
  • अगर आप इस भर्ती की और ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप कर्मचारी चयन आयोग के नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए आयु सीमा

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से तय की गई है :-

  • इच्छुक अभ्यर्थी की आयु 18 साल से लेकर 27 साल तक होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • आयु सीमा में छूट के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दिए जाने का प्रावधान है।
  • जबकि दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अतिरिक्त छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा।

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार कुछ इस तरह से चुकाना होगा –

  • सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन 100 रूपए का जमा करना होगा।
  • एससी एसटी दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
  • उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही जमा करना पड़ेगा।

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए मुख्य रूप से चयन प्रक्रिया के चार चरण रखे गए हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा यानी सीबीटी का आयोजन करवाया जाएगा।

तो लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार पास हो जाएंगे फिर इन सबको कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिर सफलता प्राप्त करने वाले सारे अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस तरह से फिर सबसे अंत में उम्मीदवारों की चिकित्सा परीक्षा ली जाएगी और इसके आधार पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चुना जाएगा।

डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इन सबको अपना आवेदन कुछ इस तरह से जमा करना होगा –

  • सबसे आरंभ में आप कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • यहां अब आप सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
  • पंजीकरण कर लेने के पश्चात फिर आप वेबसाइट पर लॉगिन कर लें और सीएचएसएल 2025 के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब जो आवेदन फार्म आपके सामने खुलेगा आप इसमें स्वयं से संबंधित सारा विवरण सही प्रकार से भर दें।
  • आगे फिर आप अपने सारे जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • फिर आप अपना फोटो और अपने हस्ताक्षर को भी विधिपूर्वक अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा कर दें।
  • सबसे अंत में आप अपना आवेदन पत्र जमा करके इसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment

Join Telegram