सीयूईटी यूजी रिजल्ट का जिन परीक्षार्थियों को इंतजार है इनके लिए आज हमारे पास एक काफी बड़ी जानकारी है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा इस परीक्षा के नतीजे की घोषणा आज 4 जुलाई को की जाएगी।
इस तरह से जब परिणाम घोषित हो जाएगा तो इसके बाद आप सभी विद्यार्थी अपना नतीजा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे। इस तरह से आपको अपने परिणाम को चेक करने के लिए अपने आवेदन नंबर और अपनी जन्म तारीख जैसी जानकारी की आवश्यकता होगी।
अगर आपको भी सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार है तो ऐसे में हमारा आज का यह पोस्ट आपको अवश्य पढ़ना चाहिए। आपको इस लेख में आज हम बताएंगे कि कैसे आप राष्ट्रीय पात्रता परीक्षण एजेंसी के द्वारा जारी किए गए सीयूईटी यूजी के नतीजे को चेक कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस परीक्षा से संबंधित सारी जानकारी।
CUET UG Result 2025
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा करेगी। आपको हम बता दें कि इस परीक्षा को एनटीए के द्वारा 13 मई से लेकर 4 जून तक के दौरान लिया गया था। इस तरह से हम आपको जानकारी दे दें कि इस परीक्षा की फाइनल आंसर की को एनटीए ने 1 जुलाई वाले दिन प्रकाशित किया था।
इस तरह से अब फाइनल आंसर की के पश्चात परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। तो आप सभी परीक्षार्थियों का इंतजार बस कुछ ही घंटे में खत्म हो जाएगा और आप यह जान सकेंगे कि आपने सीयूईटी यूजी एग्जाम को पास किया है या नहीं। इसलिए आप नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आप लगातार ताजा अपडेट को चेक करते रहिए।
सीयूईटी यूजी परीक्षा की जानकारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस वर्ष सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक करवा लिया है। इस परीक्षा का आयोजन 13 मई से शुरू हुआ था और 4 जून तक संपन्न हुआ था। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 388 भारत के परीक्षा केंद्रों में और 24 विदेशी केंद्रों में यह परीक्षा ली गई थी।
हम आपको बता दें कि जो विद्यार्थी इस परीक्षा में पास हो जाएंगे इन्हें प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसे कि दिल्ली विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय इत्यादि में स्नातक पाठ्यक्रम में पढ़ाई करने का अवसर प्राप्त होगा।
यही कारण है कि हर साल भारी संख्या में 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस बार इस परीक्षा में 13 लाख छात्रों ने भाग लिया था। तो हम आप सभी विद्यार्थियों को बता दें कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने के लिए सीयूईटी यूजी के एग्जाम में सफलता हासिल करना अनिवार्य होता है।
सीयूईटी यूजी रिजल्ट जारी होने की तारीख
जैसा कि हमने आपको बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आज 4 जुलाई को सीयूईटी यूजी परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस तरह से जब परिणाम जारी कर दिया जाएगा तो परीक्षार्थी अपने रिजल्ट को एनटीए की वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर पाएंगे।
लेकिन यहां आपको हम इस बात को भी बता दें कि अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में रिजल्ट को जारी करने का समय नहीं बताया है। इस तरह से सभी विद्यार्थियों के लिए आज किसी भी समय सीयूईटी यूजी रिजल्ट को घोषित किया जा सकता है।
इसके साथ ही हम आपको यह भी जानकारी बता दें कि परिणाम के साथ-साथ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के द्वारा कुल उपस्थिति विद्यार्थियों की संख्या और पास होने वाले छात्रों की संख्या को भी साझा किया जाएगा।
सीयूईटी यूजी परिणाम को चेक करने के लिए अनिवार्य विवरण
आज शुक्रवार वाले दिन जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के नतीजे की घोषणा कर देगी तो तब आप सभी विद्यार्थी निम्नलिखित विवरण के माध्यम से अपना नतीजा जान पाएंगें –
- आवेदन संख्या
- छात्र की जन्म तिथि
- सिक्योरिटी कोड
सीयूईटी यूजी का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सर्वप्रथम आप सभी विद्यार्थियों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 वाला सक्रिय लिंक मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
- यहां पर अब आपके सामने एक नया पृष्ठ खुल जाएगा जहां पर आपको अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि को दर्ज करना है।
- इसके बाद आगे आपको सबमिट करने वाले बटन को दबा देना है।
- तुरंत ही आपके सामने सीयूईटी यूजी परिणाम खुल जाएगा।
- अब आप अपने इस रिजल्ट को चेक कर सकते हैं और अपने पास इसका प्रिंट निकाल कर भी रख सकते हैं।


