जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए नागरिक अलग-अलग तरीके उपयोग में लेते हैं जिसमें एक तरीका ऑनलाइन वाला भी है और ऑनलाइन वाले तरीके में घर बैठे ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए स्मार्टफोन को उपयोग में लेकर आवेदन किया जा सकता है और जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में जिन्हें भी जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने में समस्या आ रही है या फिर जिन्होंने जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है सभी ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें।
जन्म प्रमाण पत्र सभी नवजात शिशुओं के लिए तथा नागरिकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है और इसकी आवश्यकता किसी भी समय कहीं पर भी पड़ सकती है। और यही वह मुख्य कारण है जिसकी वजह से समय रहते ही जल्दी से जल्दी सभी को जन्म प्रमाण पत्र मौजूद नहीं होने पर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करके इसे बनवा लेना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे पूरी जानकारी को जानकर ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करें।
Birth Certificate Apply Online
डिजिटल इंडिया के चलते भारत सरकार ने विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन कर दी है जिसके चलते नागरिकों को ऑफलाइन में मिलने वाली बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा मिल चुका है और आसानी से नागरिक ऑनलाइन तरीके से ही अपने जरूरी कामों को पूरा कर पा रहे हैं उसमें अब जन्म प्रमाण पत्र की सेवा भी शामिल हो चुकी है। सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है जिससे आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है।
वही जन्म प्रमाण पत्र का प्रिंटआउट भी निकलवाया जा सकता है तथा एक बार जन्म प्रमाण पत्र मिल जाने के बाद में आजीवन कहीं पर भी जन्म प्रमाण पत्र को उपयोग में लिया जा सकता है। वही नवजात शिशु के लिए तो जन्म प्रमाण पत्र सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जन्म प्रमाण पत्र को भारत सरकार के द्वारा जारी किया जाता है जिसके चलते यह दस्तावेज सभी जगह पर मान्य रहता है ऐसे में एक बार इस दस्तावेज को बनवाकर कहीं पर भी उपयोग में ले सकते है।
जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता
आंगनवाड़ी में एडमिशन से लेकर आधार कार्ड तथा विभिन्न प्रकार के आवश्यक दस्तावेज बनवाने तक सभी जगह पर जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है वहीं दूसरी तरफ आगे स्कूल में एडमिशन से लेकर उच्च कक्षा तक की शिक्षा हासिल करने और नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाती है। इनके अलावा भी विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए और अनेक कार्यालय के अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है।
जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने की वजह से होने वाली समस्याएं
यदि वर्तमान समय में जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया जाता है तो ऐसी स्थिति में विभिन्न प्रकार के आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए समस्याओं को सामना करना पड़ेगा और दस्तावेज नहीं बन पाएंगे क्योंकि हर जगह पर जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जाएगी। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सकेगा और इसके अतिरिक्त अभी और भी अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तो समय पर ही जन्म प्रमाण पत्र बनवा लेना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- माता-पिता का आधार कार्ड
- अस्पताल द्वारा जारी किए जाने वाले कागजात
- मोबाइल नंबर
- पर्ची पर बच्चे का नाम
जन्म प्रमाण पत्र में दी गई जानकारी
जन्म प्रमाण पत्र पर सभी नागरिकों को नाम, जन्म की तारीख, आधार कार्ड संख्या, निवास स्थान से संबंधित जानकारी, राज्य, जिला, वर्ष, लिंग, माता-पिता का नाम तथा जन्म से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार की आदि जानकारी देखने को मिलेगी तो यह प्रत्येक जानकारी प्रत्येक नागरिक को ध्यानपूर्वक जरूर चेक करनी है।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कहाँ करें
जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु पहला तरीका ऑफलाइन वाला है जिसमें नवजात शिशु का जन्म सरकारी अस्पताल में होने पर वहां जाकर आधार कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेज जमा कर देने हैं जिसके बाद में दो दिन के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा लेकिन आवश्यक दस्तावेज 21 दिन के भीतर ही जमा करने होंगे। दूसरा तरीका ऑनलाइन वाला है जिसमें आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और फिर जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑनलाइन तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु आधिकारिक पोर्टल को ओपन करें।
- अब जनरल पब्लिक साइन अप वाले ऑप्शन को ढूंढकर इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब जरूरी जानकारी का चयन करना होगा तो पूछी जाने वाली प्रत्येक जरूरी जानकारी का चयन करें।
- इसके बाद वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें।
- इतना करने के बाद जन्म प्रमाण पत्र का चयन कर लेना है और आवेदन फॉर्म में जानकारी दर्ज कर देनी है।
- अब जरूरी दस्तावेज सभी अपलोड कर देने है। और फिर आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- आगे से सत्यापन की प्रक्रिया के बाद में जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।