Anganwadi Vacancy 2025: आंगनवाड़ी सीधी भर्ती के फॉर्म भरना शुरू

मध्य प्रदेश राज्य की ऐसी महिलाएं जो आंगनवाड़ी विभाग में कार्यरत होने की इच्छा रखती है तथा लंबे समय से आंगनबाड़ी की विशेष भर्ती का इंतजार कर रही थी उन सभी के लिए बहुत ही अच्छी सूचना सामने आई है।

बताते चलें कि मध्य प्रदेश राज्य में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा 24 जून 2025 को आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता तथा सहायका पदों के लिए भर्ती हेतु शानदार नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। यह भर्ती मध्य प्रदेश राज्य के अधिकांश जिलों में लागू होने वाली है।

आंगनबाड़ी भर्ती के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा किया जा रहा है जो 24 जून 2025 से शुरू हो चुकी है। बता दे की भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को केवल 10 दिनों का ही समय दिया गया है अर्थात महिला उम्मीदवार अपने आवेदन केवल 4 जुलाई 2025 तक ही ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगी।

Anganwadi Vacancy 2025

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य में सभी जिलों के लिए लगभग 19000 से अधिक पदों को रिक्त किया गया है जिस पर राज्य के सभी श्रेणियां की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इन पदों के लिए आरक्षित श्रेणियां की महिलाओं के लिए विशेष छूट भी दी जाने वाली है।

ऐसी महिलाएं जो आवेदन करने से पहले हमारे इस आर्टिकल पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से विजिट कर रही है उन सभी के लिए आज हम यहां पर नोटिफिकेशन के अनुसार सभी प्रकार की जानकारी को विधिवत रूप से उपलब्ध करवाने वाले हैं जिसके लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिलाओं की योग्यताएं

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत महिलाओं की योग्यताएं निम्न प्रकार से लागू है।-

  • महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश राज्य के जिलों की निवासी होनी चाहिए।
  • उसकी शैक्षिक योग्यता सहायका पदों के लिए कक्षा दसवीं तथा कार्यकर्ता पदों के लिए कक्षा 12वीं तक सीमित है।
  • महिला के पास आंगनबाड़ी संबंधी कार्यों का विशेष अनुभव होना चाहिए।
  • उसके लिए अपनी सामान्य क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रूप से हो।
  • महिला शारीरिक तथा मानसिक रूप से पूर्ण स्वास्थ्य तथा फिट होनी चाहिए।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश राज्य की जो महिलाएं आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए अपना आवेदन सीएससी या फिर अन्य किसी कंप्यूटर सेंटर के माध्यम से करवाती हैं तो उन सभी के लिए ऑनलाइन आवेदनशुल्क के तौर पर ₹100 भी जमा करने पड़ सकते हैं।

बताते चलें कि इस बेसिक आवेदन शुल्क का प्रावधान सभी श्रेणियां की महिलाओं के लिए सुनिश्चित है अर्थात महिलाओं के आवेदन आवेदनशुल्क जमा करने के बाद ही पूर्ण रूप से सबमिट हो पाएंगे।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार से है।-

  • भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
  • 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन के लिए योग्य हैं।
  • आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
  • आयु सीमा संबंधी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आंगनवाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत चयन प्रक्रिया काफी सामान्य तरीके से करवाई जाने वाली अर्थात महिला उम्मीदवारों के लिए पदों पर चयनित होने हेतु किसी भी प्रकार की परीक्षा में उपस्थिति देने की आवश्यकता नहीं होगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा महिलाओं के आवेदन की वेरिफिकेशन के आधार पर उनकी योग्यता के अनुसार मेरिट को तैयार करवाया जाएगा। मेरठ में कौन सा भी महिलाओं के नाम शामिल होंगे जिनके कक्षा दसवीं या फिर 12वीं में अंक उच्चतम स्तर के होते हैं।

मेरिट में शामिल महिला उम्मीदवारों के बेसिक इंटरव्यू करवाए जाएंगे तथा मेडिकल चेकअप और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर उन्हें क्षेत्रवार पद नियुक्त कर लिया जाएगा।

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

एमपी आंगनवाड़ी भर्ती में आवेदन निम्न प्रकार से पूरा करना होगा।-

  • आवेदन हेतु सबसे पहले एमपी ऑनलाइन लिमिटेड वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज में वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
  • अब आगे आपके लिए महिला आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा उसमें एंटर करें।
  • नोटिफिकेशन में जानकारी का अध्ययन करते हुए अप्लाई कर दे।
  • अब आपके सामने भर्ती का एप्लीकेशन फॉर्म आ जाएगा जिसमें पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • फॉर्म भर जाने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें।
  • इसके बाद अपने फार्म को सबमिट करते हुए प्रिंट प्राप्त कर लेना होगा।

Leave a Comment

Join Telegram